{"_id":"69177da019959ef0d80c34cb","slug":"students-and-teachers-will-again-get-sim-and-30-gb-data-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140661-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रों संग शिक्षकों को फिर मिलेंगे सिम और 30 जीबी डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रों संग शिक्षकों को फिर मिलेंगे सिम और 30 जीबी डाटा
Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल तंवर
कैथल। हरियाणा सरकार ने राजकीय स्कूलों में वितरित टैबलेट्स को फिर से सक्रिय करने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से सिम और डेटा न होने की वजह से बच्चों व शिक्षकों को डिजिटल पढ़ाई में परेशानी हो रही थी। अब विभाग ने सभी टैब में सिम देने का निर्णय लिया है, जिसमें 30 जीबी डाटा मिलेगा।
शिक्षकों का कहना है इस सुविधा से छात्र किसी भी टॉपिक पर आसानी से रिसर्च कर सकेंगे और शिक्षक पढ़ाई को और प्रभावी बना पाएंगे। सिम में मिलने वाला डेटा रोल ओवर होगा। एक दिन का डाटा इस्तेमाल न होने पर भी लैप्स
नहीं होगा, बल्कि पूरे महीने उपयोग किया जा सकेगा।
संभावना जताई गई है कि जनवरी से टैबलेट फिर से सक्रिय हो जाएंगे। इस सत्र में छात्रों को तीन महीने डिजिटल पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी आसान होगी। सरकार ने टैब चलाने की अनुमति भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
जिले के शिक्षा विभाग ने पहले टैब में सिम व डेटा देने से मना कर दिया था और पिछले वर्षों के विद्यार्थियों के सिम बंद करवा दिए थे। इससे न केवल टैब बेकार हो गए, बल्कि छात्रों पर अपने खर्च से डेटा खरीदने का बोझ बढ़ गया था। अब दोबारा से सिम और डेटा उपलब्ध कराने के फैसले ने छात्रों और शिक्षकों को राहत दी है। संवाद
अभिभावक बोले, खेलने और मनोरंजन के लिए न हो टैब का इस्तेमाल
अभिभावक राकेश और सुनील ने कहा कि सरकार की यह सुविधा सराहनीय है, लेकिन बच्चों को टैब का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए ही करना चाहिए। गेम्स और मनोरंजन में समय खराब न किया जाए। साथ ही माता-पिता को भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा टैब का उपयोग किस उद्देश्य से कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ही टैब का इस्तेमाल हो और बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचाया जाए।
बोर्ड परीक्षाएँ नजदीक हैं और डिजिटल कंटेंट से पढ़ाई आसान हो जाती है। टैब बंद होने से परेशानी हुई थी। अब सिम मिलने से हम घर बैठे किसी भी टॉपिक पर सर्च कर पाएंगे। -पूजा, कक्षा 10
बिना इंटरनेट टैब बेकार थे
सच यही है कि बिना इंटरनेट टैब बेकार थे। कई बार निजी डेटा से बच्चों को पढ़ाना पड़ता था। अब 30 जीबी डाटा मिलने से वीडियो लेक्चर, नोट्स और ई-कंटेंट आसानी से छात्रों तक पहुंचा सकेंगे। -शिक्षक ऋषिकेश
डिजिटल पढ़ाई, समय की मांग
आज डिजिटल पढ़ाई समय की मांग है। पहले कुछ दिक्कत आई, लेकिन टैब फिर से सक्रिय किए जा रहे हैं। डेटा रोल ओवर की सुविधा के साथ 30 जीबी डेटा मिलेगा जिससे पढ़ाई निर्बाध रहेगी। -डीएमएस छत्रपाल