{"_id":"66ad7159c559ccbc8a001576","slug":"students-and-teachers-shared-experiences-kaithal-news-c-18-1-knl1004-444549-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय ई-लर्निंग बोनाजा समर चैलेंज सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों शामिल में मिस ज्योति, सानिया, चिड़िया, रेनू, तमन्ना, मीना देवी, कुमार अभिषेक, कुमार हितेन, इन सभी ने ई-लर्निंग उपलब्धियों पर अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों में सुनील दत्त,
ख़ुशी राम, विकास नेहरा, गुरजीत और जितेंद्र ने ई-लर्निंग उपलब्धियों पर अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने शिरकत की। उन्होंने बीईओ, बीआरसी, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को बताया कि कैसे जिला कैथल जिला और राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद डीईओ ने कहा कि वे सभी अपने स्कूल के अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों को किस प्रकार प्रोत्साहित करें, ताकि जिले में भविष्य में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान बनाए रख सके और जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाने वाले स्कूल प्राचार्यों को भविष्य में ई-अधिगम कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद डीईईओ सरोज कुमारी ने उस समय उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को संबोधित किया और छात्रों और शिक्षकों से पूछा कि उन्होंने जिले में कैसे स्थान हासिल किया।
कहा कि वह अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को ई-अधिगम कार्यक्रम में बेहतरीन प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाने वाले छात्रों और शिक्षकों को भविष्य में ई-अधिगम कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बालियान ने जिला ई-अधिगम के तकनीकी समन्वयक अंकुर सिंगला की सहायता से सम्मान कार्यक्रम का संचालन किया। बालियान ने छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन के बारे में बताते हुए प्रत्येक बोनाजा विजेता का जिला अधिकारियों से परिचय कराया।