फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   student will deposit fees today

दूसरी सूची के तहत विद्यार्थी आज जमा करवा सकते हैं फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
student will deposit fees today
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को दूसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। इसलिए सोमवार को दस्तावेजों की जांच का अंतिम दिन होने के कारण संस्थान में विद्यार्थियों की भीड़ जमा रही। ज्यादातर विद्यार्थियों ने सोमवार को ही अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए फीस जमा करवा दी। अब बाकी विद्यार्थी 26 अक्तूबर को अपनी फीस जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

वर्ग अनुदेशक गुरांदत्ता संजय वर्मा ने बताया कि काफी विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण दस्तावेज जांच के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब जिन विद्यार्थियों ने सीट अलॉटमेंट के बावजूद दाखिला नहीं लिया, वे 500 रुपये जुर्माना राशि जमा कर तीसरी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिले को लेकर आवेदन नहीं किया, वे विद्यार्थी 28 से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी 28 व 29 अक्तूबर को अपने आवेदन में फेरबदल भी कर सकते हैं। तीसरी मेरिट सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

ये है आगामी अनुसूची-
दूसरी के तहत फीस जमा करवाने का समय 26 अक्तूबर तक
खाली सीट की अलॉटमेंट 28 अक्तूबर
आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल 28 व 29 अक्तूबर
तीसरी सूची जारी होगी 2 नवंबर
तीसरी सूची के तहत दस्तावेजों की जांच 2 से 6 नवंबर
फीस जमा कराने का समय 2 से 8 नवंबर
खाली सीट की अलॉटमेंट 10 नवंबर
आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी होगी 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करवाने का समय 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की कंर्फमेशन 15 से 20 नवंबर
दूसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। अब विद्यार्थी 28 व 29 अक्तूबर को अपने आवेदन में फेरबदल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निर्धारित समय के अनुसार दाखिले की फीस जमा करवा कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed