फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student Manpreet became the block topper and was awarded Rs 2100.

Kaithal News: छात्रा मनप्रीत बनी ब्लॉक टॉपर, 2100 रुपये से सम्मानित

Tue, 21 Apr 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Student Manpreet became the block topper and was awarded Rs 2100.
ब्लॉक टॉपर मनप्रीत को सम्मानित करते समिति के प्रधान वेद प्रकाश व अन्य सदस्य।
राजौंद। वीआईपी स्कूल, जखौली की छात्रा मनप्रीत ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल के प्रबंधक वेद प्रकाश के परिवार द्वारा गठित एक समिति ने पूर्व में यह निर्णय लिया था कि परिवार का कोई भी छात्र या छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करता है, तो समिति उसकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन

मनप्रीत की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति के प्रधान वेद प्रकाश एवं अन्य सदस्यों ने छात्रा को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed