फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student injured in bus collision dies at PGI on fifth day

Kaithal News: बस की टक्कर से घायल छात्र की पांचवें दिन पीजीआई में गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Student injured in bus collision dies at PGI on fifth day
कैथल। गांव किठाना में बस की टक्कर से घायल 11वीं कक्षा के छात्र (16) अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक का पांच दिन तक पीजीआई सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज चला। मृतक के चाचा ने राजौंद थाना पुलिस को शिकायत दी है। रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में नाथवान पट्टी निवासी दीपक ने बताया कि उनका बड़ा भाई संदीप नायरा पेट्रोल पंप के पास एक गौशाला का संचालन करता है। अजय रोजाना स्कूल के बाद गाैशाला जाता था। 26 मई को वह, संदीप और अंकित गौशाला में गायों की देखभाल कर रहे थे। उनके साथ अजय भी काम कर रहा था। दोपहर करीब 12:45 बजे अजय बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के पास सड़क पर चढ़ने लगा तो कैथल की ओर से तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने लापरवाही से कट मार दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बस चालक ने बिना हॉर्न दिए वाहन चलाया और अचानक बस मोड़ने से बस का पिछला हिस्सा अजय की बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही उनका भतीजा सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। उसके सिर, ठोड़ी और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि हालत में सुधार न होने पर 29 मई को अजय को पीजीआई सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 31 मई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed