फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stubble burning continues, two new cases found, one arrested

Kaithal News: पराली जलाना जारी, मिले दो नए केस, एक गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Stubble burning continues, two new cases found, one arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पराली जलाने के मामलों पर रोक नहीं लग रही है। रविवार को तो जिले में पराली जलाने का कोई नया मामला नहीं आया। इसके बाद अब सोमवार को एक साथ दो नए मामले पराली जलाने के आए हैं। साथ ही पुलिस ने चीका में पहली महिला किसान को गिरफ्तार किया है। ऐसे में जिले में अब तक 21 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 96 किसानों की रेड एंट्री की गई है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पराली जलाने के मामले पर काफी सख्ती की है। इसके बावजूद यह मामले कम नहीं हो रहे हैं। पराली जलाने में अब तक 96 किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की गई है। कृषि विभाग ने लापरवाही बरतने में पर 42 कर्मचारियों को नोटिस भी दिया है। जबकि तीन कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


पराली जलाने के मामलों की जांच सेटेलाइट और हरसेक के माध्यम से की जाती है। पराली जलाने के मामले बढ़ने के बाद प्रदूषण का स्तर भी 200 और 250 के बीच रहने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि पराली जलाने के मामलों पर अकुंश लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। बताया कि अब जिले में 131 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। इसमें करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


उधर, सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने में थाना चीका पुलिस ने महिला किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एचसी अमित कुमार की टीम ने यह काम किया। कृषि अधिकारी की शिकायत के अनुसार पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की थी। थाना चीका में यह केस दर्ज किया गया था। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed