फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stubble awareness rally taken out

Kaithal News: पराली जागरूकता रैली निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Stubble awareness rally taken out
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी के इको क्लब की ओर से पराली जलाने के दुष्प्रभावों को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि धान के अवशेषों को जलाने से वायु में हानिकारक गैसों की मात्रा बढ़ती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

मिट्टी की उर्वरता कम होती है। जिससे फसल उत्पादन में कमी आती है। इससे सड़कों और आस पास के अब क्षेत्रों में धुंध और धुएं के कारण दृश्यता कम होती है। जिससे यातायात और अन्य गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इको क्लब के इंचार्ज डॉक्टर राजेश तुरान ने कहा कि धान के अवशेषों को जलाने की बजाय इसे जैविक खाद में बदले एवं ऊर्जा के उत्पादन में उपयोग करें इन विकल्पों को अपनाकर किसान ना केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं बल्कि अपनी आय में वृद्धि भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस जागरूकता अभियान की कड़ी आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर सुभाष तंवर ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से रैली को रवाना किया। छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां में पराली मत जला, अपने जीवन को बचाएं, पराली मत जलाओ पर्यावरण बचाओ इत्यादि लेकर शहर के मुख्य मार्गों से पराली ना जलाने का संदेश देते हुए कॉलेज प्रांगण में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed