{"_id":"69a9e231f249f015a00b3fa2","slug":"street-lights-will-be-repaired-in-the-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-859023-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडी में दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडी में दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइटें
Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र की रामथली अनाज मंडी में जल्द ही स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए करीब एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडी में खराब पड़ी लाइटों के कारण किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए विभाग ने लाइटों की मरम्मत और रोशनी व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है।
किसान गुरदीप, कमल और प्रगट सिंह ने बताया कि फसल सीजन के दौरान देर रात तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन मंडी में आते-जाते रहते हैं। ऐसे में पर्याप्त रोशनी न होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण मजदूरों और व्यापारियों को भी परेशानी होती है। सीजन के दौरान मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं। यदि उस समय स्ट्रीट लाइटें ठीक से काम करें तो मंडी का माहौल बेहतर रहेगा और कार्य भी सुचारू रूप से चल सकेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मंडी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और जरूरत पड़ने पर नई लाइटें लगाने के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद