फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Street lights will be installed in eight crore to 90 villages

Kaithal News: आठ करोड़ से 90 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in eight crore to 90 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद जिलेभर के 90 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इन लाइटों के लगने के बाद शहरों के बाद गांव भी जगमगाएंगे। पहले चरण में आठ करोड़ रुपये की लागत से 40 गांवों में लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में 50 गांवों में यह लाइटें लगाई जाएंगी। राजौंद खंड के 12 गांवों में ये लाइटें लगाई जाएंगी जबकि अन्य शेष खंडों के पांच-पांच गांवों को लाइन रोशन करेंगी। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली ने दी है।

जिला परिषद अध्यक्ष का कहना है कि वे गांवों में विकास कार्य करवा इनकी सूरत बदलने का कार्य करेंगे। इन लाइटों के लगाने के बाद गांवों में ओपन जिम, वाटर कूलर और सीसीटीवी भी लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन


जिला परिषद की सदन की बैठक में भी जिले के सभी 21 वार्डों के लिए छह करोड़ रुपये की राशि विकास के लिए दी गई थी। जिला परिषद अध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि वह जिला परिषद के माध्यम से गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत हैं। कहा कि स्ट्रीट लाइटों के लगने के बाद गांवों की फिजा बदलेगी। इसके बाद युवाओं के लिए ओपन जिम, सीसीटीवी लगवाने का कार्य जिला परिषद की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने किया शेड का उद्घाटन

कैथल। विधायक लीला राम ने पार्क रोड स्थित छोटी देवी मंदिर के बाहर शेड का उद्घाटन किया। शेड बनाने में साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए गए है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी 90 विधानसभा हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन किया। मेडिकल कॉलेज बनने से लाभ ना सिर्फ जिला कैथल, बल्कि आस-पास के क्षेत्र भी इससे लाभान्वित होंगे। इस मौके पर पार्षद रजत थरेजा, सुरेश गर्ग नौच, नरेश मित्तल, हरपाल शर्मा क्योड़क, रामकुमार नैन, कुशलपाल सेन, विनायक भारद्वाज, संकल्प खुराना आदि उपस्थित रहे। संवाद


विधायक गोलन ने किया रास्ते का शिलान्यास

पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने जडौला गांव में बुखारा पट्टी चौपाल व गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के रास्ते का शिलान्यास किया। यह दोनों रास्ते 23 व 38 लाख रुपये की लागत से बनाएं जाएंगे। विधायक गोलन ने कहा कि पूंडरी हलका में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं, जो भी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका सीधा लाभ हलका वासी उठा रहे हैं। इस मौके पर संदीप कालू, खजान सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed