फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Street lights are not working from Civil Hospital to Dhand Chowk

Kaithal News: नागरिक अस्पताल से ढांड चौक तक स्ट्रीट लाइटें खराब

Wed, 26 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Street lights are not working from Civil Hospital to Dhand Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल से लेकर ढांड चौक तक पिछले कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नतीजा, यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे झेल रहे हैं।

गौरतलब है कि यह मार्ग शहर का मुख्य मार्ग है, जहां से हर दिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, अंधेरे का साम्राज्य स्थापित हो जाता है, जिससे राहगीरों को असुरक्षित महसूस होता है। वहीं आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग, खासकर महिलाएं और बुजुर्ग, इस समस्या से अधिक प्रभावित हैं। हनुमान वाटिका स्थित मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली महिलाओं को सुनसान रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे वे असुरक्षा महसूस करती हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, डॉ. बेदी, कमल व मदनलाल, गीता शर्मा, कांता रानी, सुनीता, मीना व रेखा ने बताया कि सुबह शाम हनुमान वाटिका में पूजा करने जाते समय अंधेरे के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों को गड्ढे और सड़क पर पड़ी रुकावटें नहीं दिखतीं, जिससे चोट लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा, राहगीरों को लूटपाट और अन्य अपराधिक घटनाओं का भी डर सताता है। और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़कों पर रात के समय अंधेरा नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सभी प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच और मरम्मत होनी चाहिए ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग पर लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।


स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और बिजली विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाकर शहरवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था प्रदान की जाए। साथ ही, प्रशासन को नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं दोबारा न उत्पन्न हों। यदि प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान नहीं करता है, तो स्थानीय लोग मजबूरन विरोध प्रदर्शन करने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का अधिकार है कि वह सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत करे, और प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस संदर्भ में नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय ने बताया कि इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। इसका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed