{"_id":"68acc1113c5d437fc70bd1ee","slug":"stray-animals-occupy-crossings-in-cheeka-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136777-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में चौराहों पर बेसहारा पशुओं का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में चौराहों पर बेसहारा पशुओं का कब्जा
Tue, 26 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
14 गुहला-चीका: शहर में सड़क पर से गुजरती गाय, जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। प्रशासन ने इस महीने के अंत तक क्षेत्र विशेष कर शहरी इलाके को कैटल फ्री करने का अभियान चलाया हुआ है। 31 अगस्त तक क्षेत्र को कैटल फ्री करने का टारगेट है, लेकिन मौजूदा हालात में यह लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं लग रहा है।
लोगों का कहना है कि जगह-जगह बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। ये चौक चौराहों पर बैठे व देखें जा सकते हैं। इनकी वजह से अक्सर हादसे हो जाते हैं।
शहर निवासी टिंकू जिंदल, प्रदीप अमित जिंदल, अमनदीप सिंह, विशाल गर्ग, अवतार सिंह आदि का कहना है कि अभियान के बाद भी कम होने के बजाय इनकी संख्या बढ़ रही है।
रात को बीच सड़क पर बैठे ये गोवंश खतरा बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि कई पशु तो हमला करने दौड़ते हैं। अकेले चीका में ही गुहला रोड पिहोवा रोड पटियाला रोड कैथल रोड सिनेमा रोड सहित तमाम कॉलोनियों में गौवंश बैठा रहता है। लोगों ने इन्हें हटाने के लिए ठोस व कारगर योजना बनाने की नगर पालिका प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
गोवंश को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगरपालिका की टीम काम कर रही हैं। उनका कहना है कि अभियान के तहत हर रोज गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाया जा उ है। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। - जितेंद्र शर्मा, सचिव नगरपालिका, चीका।