फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sticks and sticks in two groups, video viral

दो गुटों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks in two groups, video viral
08-कैथल। मंगलवार दोपहर जवाहर पार्क में युवक पर हमला करते हुए दूसरे पक्ष के युवा। - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर के जवाहर पार्क में दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उधर, घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। फिलहाल किसी भी गुट ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जवाहर पार्क में एक युवक बैठा हुआ था। तभी पार्क में बहुत से युवक जमा हो गए। बताया जाता है कि उनमें आईटीआई के छात्र शामिल थे। फिर कुछ ही देर बाद उन युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण युवक का खून बहने लगा। इसके बाद जवाहर पार्क में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने युवक से मारपीट की घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे देखकर हमला करने वाला गुट इधर-उधर भाग गया। पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ी वारदात हो सकती थी। सिटी एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया था। किसी की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं मिली है।

09-कैथल। जवाहर पार्क में हमले के बाद घायल युवक से पुछताछ करते हुए पुलिस।

09-कैथल। जवाहर पार्क में हमले के बाद घायल युवक से पुछताछ करते हुए पुलिस।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed