फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stealing gold ring and cash by feeding intoxicants

नशीला पदार्थ खिलाकर सोने की अंगूठी व नकदी चोरी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stealing gold ring and cash by feeding intoxicants
कैथल। दो युवकों ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने की अंगूठी व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर 11 निवासी सतपाल सेठ ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर के समय वह गली में अपने घर से करनाल रोड की तरफ आ रहा था। जब पदमासिटी माल के पास पहुंचा तो दो युवक आए ओर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने रास्ते में उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इस कारण वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी सोने की अंगूठी और जेब से नकदी चोरी कर ले गए। उसे दो दिन बाद होश आया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed