{"_id":"66ee200e1030bbfe84052e58","slug":"statue-shown-in-northern-india-science-drama-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-480483-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा कंपटीशन में दिखाई प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा कंपटीशन में दिखाई प्रतिमा
Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जिला स्तरीय नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा कंपटीशन 2024-25 आयोजित हुआ। इसमें खंड स्तर की विजेता 11 टीमों ने भाग लिया। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी द्वितीय स्थान व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम तृतीय स्थान पर रही।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी ने बच्चों को कहा कि साइंस ड्रामा के माध्यम से विद्यार्थी समाज में व्याप्त कुरीतियों को पर्दे पर उतारते हैं, जिससे समाज में जागरूकता आती है। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा की साइंस ड्रामा के तहत बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, राजकीय वरिष्ठ मा.विद्यालय कैलरम, राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय फरल, राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय अगोंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान, राजकीय मिडिल स्कूल दिलोंवाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय उच्च विद्यालय बालू ने भाग लिया।