फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Statue driving tablet remains the center of attraction

टैबलेट चलाती प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Statue driving tablet remains the center of attraction
15-कैथल। कार्यक्रम में सीएम का ऑनलाइन संबोधन सुनते हुए विद्यार्थी व कला प्रदर्शनी में छात्र अभिषे - फोटो : Kaithal
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं बच्चों को टैबलेट बांटने की योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर लगाई गई कला प्रदर्शनी में टैबलेट पर काम करती हुई लड़की की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इसका निर्माण अभिषेक नामक विद्यार्थी ने किया था। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इसका आयोजन किया था।
विज्ञापन

अध्यापक जगबीर सिंह व मुख्य अध्यापक पवन शास्त्री ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शनी में अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। लड़कियों ने हाथों पर मेहंदी लगाकर अपनी कला दिखाई। इस मौके पर पहुंचे विधायक लीला राम और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में साहिल, अभिषेक, विशाल, वृंदा, मधु और आंचल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed