फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State-level hockey tournament impressive debut

प्रदेश स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Wed, 28 Oct 2015 12:51 AM IST
kaithal brueau
kaithal brueau Updated Wed, 28 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज
करनाल ने गुड़गांव को 4-0 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। प्रदेश हाकी की ओर से सब जूनियर प्रदेश स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार से हाबड़ी के खेल मैदान में हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कई जिलों से आई 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन हाबड़ी हाकी क्लब के चेयरमैन व समाजसेवी बाबू मदन मोहन हाबड़ी ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का संपूर्ण विकास संभव है। खेलों के बलबूते एक खिलाड़ी न सिर्फ अपनी प्रतिभा को सामने लाता है, बल्कि खेलों के दम पर वो अपने देश का नाम रोशन भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि हाकी हमारा सबसे पुराना खेल है और इस गांव के लिए तो इस खेल के अलग ही मायने है। उन्होंने बाहर के जिलों से आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनसे खेल की भावना से खेलने की अपील भी की। रमेश कोच ने बताया कि ये पूरे गांव के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गांव के खेल मैदान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर का ये तीसरा टूर्नामेंट है। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर क्लब के प्रधान स्वरूप सिंह कोटिया, नेशनल खिलाड़ी सर्वजीत कौर, सूरत सिंह, लक्खा सिंह, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, विक्रमजीत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।  कार्यक्रम का मंच संचालन व कमेंट्री पलविंद्र सिंह व सोहणा सिंह ने की।


ये रहे परिणाम-
पहले मैच में करनाल ने गुड़गांव को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में सिरसा ने भिवानी को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में रोहतक ने पानीपत को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। प्रतियोगिता के चौथा मैच जींद व कैथल के बीच खेला गया जिसमें जींद ने कैथल को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed