फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State level Golden Jubilee Children's Festival begins

राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
State level Golden Jubilee Children's Festival begins
State level Golden Jubilee Children's Festival begins - फोटो : Kaithal
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को खुराना रोड स्थित द माइलस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश से 11 प्रतियोगिताओं में बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दो साल के अंदर हम सभी ने कोरोना महामारी जैसे मुश्किल समय का मजबूती से सामना किया है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बंदिशें हमारे अंदर की क्रियाशीलता में बड़ी बाधा है। कोरोना महामारी के बाद अब स्थितियां थोड़ा सामान्य होना शुरू हुई हैं। ऐसे में हम सभी के सामने एक बार फिर से अपनी दिनचर्या में क्रियाशीलता को बढ़ावा देना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे स्कूलों के खुलने से और रचनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने का सिलसिला अब तेज हो गया है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बधाई की पात्र है। उन्होंने एक इकाई के तौर पर प्रदेश भर में लंबे समय तक बंदिशों का सामना करने वाले बच्चों को एक बड़ा मंच प्रदान किया है। इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को बाल कल्याण एवं उत्थान के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव प्रवीण आत्रेय ने कहा कि परिषद लगातार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी और इस दौरान घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, द माइलस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन सुलोचना शर्मा, प्राचार्य अतुल मौजूद रहे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जाखौली स्थित लघु बाल भवन में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, क्राफ्ट सेंटर तथा पुस्तकालय शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed