फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State level energy conservation award given to Polytechnic Institute Cheeka

Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थान चीका को राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

Sat, 02 Mar 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
State level energy conservation award given to Polytechnic Institute Cheeka
गुहला-चीका। चंडीगढ़ में 29 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय उर्जा शिखर सम्मेलन में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चीका को संस्थान एवं सरकारी भवन श्रेणी ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय उर्जा संरक्षण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्राध्यापक पंकज ओबरॉय को दिया है। प्राध्यापक पंकज ओबरॉय ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान चीका के भवन में बिजली के ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, जिनसे बिजली की खपत काफी कम होती है। इस संस्थान में पारंपिक लाइट्स के स्थान पर केवल एलईडी लाइटस प्रयोग में लाई जाती है। संस्थान के भवन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक रोशनी अधिक से अधिक प्रयोग में लाई जा सके। प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज की भवन के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाए गए हैं जिससे भवन गर्मियों में भी ठंडा रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed