फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Srinagar defeated Shahpur in football

Kaithal News: फुटबॉल में श्रीनगर ने शाहपुर को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Srinagar defeated Shahpur in football
पूंडरी। शहर के आउटडोर-इंडोर खेल स्टेडियम में पूंडरिक फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को कड़े मुकाबले खेले गए। श्रीनगर की टीम ने शाहपुर को 2-0 से हराया। वहीं टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब की टीम ने उत्तम फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कियों के मुकाबलों में देहरादून की टीम ने ढाणी फोगाट को 3-0 से, हिसार की टीम ने सोनीपत को 1-0 से और होप्स फुटबॉल क्लब की टीम ने चुली को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से हराया। प्रतियोगिता देशभर से लड़कों व लड़कियों की 50 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में शुक्रवार को मुख्य रूप से समाजसेवी रिंकू पूंडरी, पूर्व चेयरमैन मुनीष खुराना व महावीर सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर पांच फरवरी को जजपा के महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला हिस्सा लेंगे। पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल चार फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रतियोगिता प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को तीन लाख 11 हजार, द्वितीय स्थान की टीम को दो लाख 11 हजार, तृतीय स्थान को 41 हजार व चौथे स्थान वाली टीम को 31 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार लड़कियों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 71 हजार व द्वितीय स्थान को 51 हजार रुपये मिलेंगे। इस मौके पर हिश्म सिंह भुक्कल, पार्षद कुलविंद्र सिंह, सोनू पूंडरी, कर्मवीर गोलन, नरेश वाल्मीकि राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed