फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, jat college, kissan college, kabaddi, kaithal

जाट डिग्री कॉलेज ने किसान कॉलेज जींद को दी पटकनी

Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sports, jat college, kissan college, kabaddi, kaithal
इंटरजोन सर्कल कबड्डी मुकाबले शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में सर्कल कबड्डी के 2 दिवसीय इंटर जोन मुकाबले बुधवार से शुरू हो  गए। जाट डिग्री कालेज की सर्कल कबड्डी टीम ने अपने पहले लीग मैच में किसान कालेज जींद की टीम को शिकस्त देकर जीत का सिलसिला शुरू किया। हरियाणा प्रदेश के 4 जोन जिनमें अंबाला से एसए जैन कालेज अंबाला, हिसार से सीआर जाट कालेज हिसार, कुरुक्षेत्र जोन से जाट कालेज कैथल तथा जींद जोन से किसान कालेज जींद की टीमें अपने-अपने जोन में विजयी होकर इंटरजोन मुकाबलों में भाग ले रही है। लीग आधार पर हो रही प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर विजेता टीम घोषित होगी।
विज्ञापन


जाट कालेज ने किसान कालेज जींद को 51 के मुकाबले 28 अंकों से हराया। एक अन्य लीग मैच में सीआर जाट कालेज हिसार ने एसए जैन कालेज अंबाला को 49-26 से परास्त किया। दो दिवसीय मुकाबलों की शुरुआत जाट शिक्षण संस्था के सचिव कुलदीप गढ़ी ने प्रिंसिपल केके अग्रवाल व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में की तथा उसके उपरांत संस्था के उप-प्रधान संदीप छौत भी विशेष रूप से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत संस्था के सचिव कुलदीप गढ़ी ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है जो हमें चुस्त दुरुस्त रखने के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व की भावना को भी प्रबल करते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए पूर्व जिला खेल अधिकारियों का जमावड़ा रहा। इनमें पूर्व डीएसओ मनी राम, ईश्वर सिंह, मौजूदा डीएसओ एवं कबड्डी खिलाड़ी जसवंत सिंह, कबड्डी कोच पी.एस. कूंडू, संदीप करोड़ा, पीआरओ महेंद्र खन्ना, कोच डा. बलविंद्र माजरा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डी.एस. काला भी शामिल थे जबकि कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. संदीप चहल, सुरेंद्र व बलबीर तंवर का योगदान रहा। इस अवसर पर सतनारायण बालू, राधाकिशन, मा. रामचंद्र, बलबीर ढुल, बलिंद्र कुमार शेरगढ़, मा. अजमेर, जसवंत सिंह, रणबीर श्योकंद, कपूर सिंह, धर्मपाल नैन, मोकम सिंह, रत्न चंदाना, बलबीर, ईश्वर कादियान, सूखा मानस, संदीप ढांडा, दयाकिशन दिल्लोवाली, होशियार प्यौदा, बलकार नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed