{"_id":"68cf04ccc3cf6d23bc0520cd","slug":"sports-inspire-team-spirit-and-healthy-life-dr-rishipal-kaithal-news-c-245-1-kht1007-138150-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना, स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं खेल : डॉ.ऋषिपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना, स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं खेल : डॉ.ऋषिपाल
Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कौल में सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा सांसद खेल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद के हल्का पुंडरी प्रभारी अरविंद गोलन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अरविंद गोलन ने बताया कि यह उत्सव 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार खेलों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि सांसद खेल उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक अभियान है जो विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने हमेशा खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है और कॉलेज का नाम रोशन किया है।