{"_id":"6894f530e205ca9e5d015b15","slug":"sports-are-the-basis-of-social-development-sharma-kaithal-news-c-245-1-kht1003-135945-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल सामाजिक विकास का आधार ः शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल सामाजिक विकास का आधार ः शर्मा
Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
24 सीवन में चल रहे खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवन में बालकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, सीवन के प्राचार्य व राज्य पुरस्कार विजेता सुदर्शन शर्मा, डीएवी स्कूल की प्राचार्या मीना मेहता और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांगथली के प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न भल्ला ने किया।
चार दिवसीय प्रतियोगिताएं जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल और खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा के निर्देशन में सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर सुदर्शन शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी आधार हैं।
प्राचार्या मीना मेहता ने कहा कि आज के ये युवा खिलाड़ी कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।” डॉ. भल्ला ने अपने संबोधन में कहा, “खेलों में हार-जीत सामान्य है, लेकिन हर हार हमें कुछ सिखाती है। मेहनत और समर्पण का फल निश्चित रूप से मिलता है।
विज्ञापन
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जहां से चयनित छात्र राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में शमशेर सिंह (डीपी, खरका), रमेश कुमार (शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक, कांगथली), विकास तंवर, चरण सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप कौर, संदीप शर्मा, रुपिंदर कौर, सुनीता देवी, रविंद्र, मुकेश, सविता मलिक, रामदर्शन सहित अनेक शिक्षकों व स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर खंड शिक्षा कार्यालय से कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के ये परिणाम रहे
शतरंज (अंडर-14)
n प्रथम: कवारतन स्कूल
n द्वितीय: रसूलपुर स्कूल
योग (अंडर-14)
n प्रथम: उरलाना स्कूल
n द्वितीय: पोलड स्कूल
खो-खो (अंडर-17)
n प्रथम: ग्रीन फील्ड स्कूल, कसौर
n द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कसौर
वॉलीबॉल (अंडर-19)
n प्रथम: खरका स्कूल
n द्वितीय: जीएनए स्कूल, खरका
वॉलीबॉल (अंडर-17)
n प्रथम: जीएनए स्कूल, खरका
n द्वितीय: लैंडर कीमा स्कूल