फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, archeri, 20 players, kaithal

20 तीरंदाजों को किया जाएगा ओलंपिक के लिए तैयार

Sun, 06 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 06 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sports, archeri, 20 players, kaithal
कैप्टन अभिमन्यु ने भी साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा मिशन ओलंपिक के तहत 20 सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों का चयन कर ओलंपिक के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि तीरंदाजी में भी हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में मेडल प्राप्त करके प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। यह जानकारी हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री तथा हरियाणा तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने ढांड रोड स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में लड़कियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय 36वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में दी। वे यहां बतौर मुख्यातिथि बच्चों को पुरस्कृत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को भी होंगे। कैप्टन ने दो दिनों में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने चैंपियनशिप में धनुष से निशाना भी साधा। लेकिन वे निशाना चूक गए। उन्होंने कहा कि गत 5 वर्षों में प्रदेश में एसोसिएशन द्वारा तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए किए गए सार्थक प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्रदेशभर में पांच हजार से ज्यादा तीरंदाज तैयार हुए हैं। महाभारत की धरती कैथल में जहां महाभारत युद्ध हुआ था, उस समय तीरकमान ही मुख्य हथियार होता था। आज यहीं से तीरंदाजी को बढ़ावा दिए जाने की शुरुआत होना गौरव का विषय है। उन्होंने इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


हरियाणा तीरंदाजी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं इंडस पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभाष श्योराण ने अतिथियों का स्वागत किया। उप मंडलाधीश मनदीप कौर को भी कैप और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. अरविंद्र, कर्नल विक्रम सिंह, डीएसपी सतीश गौतम एवं तरूण कुमार, यशवीर राघव, मंजीत मलिक, टीपी शर्मा, दर्शन अहुलवालिया, कुरुक्षेत्र लोकसभा की निगरानी समिति के अध्यक्ष धर्मपाल डागर, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर बलविंद्र सिंह, सूबेदार संजय सुहाग, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजपाल तंवर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, शकुंतला वजीरखेड़ा, विरेंद्र छौत, रवि सिंघल, सुनील चुघ, प्राचार्या तन्नु पुनिया, मुख्याध्यापिक शालु गौतम, अशोक ढांड, राममेहर सारण, महेंद्र शर्मा, राजेश राणा, डा. संदीप, श्याम लाल सहित तीरंदाजी एसोसिएशनों के विभिन्न पदाधिकारी तथा विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
चौदह वर्ष से कम आयु वर्ग के इंडियन राउंड की टीम प्रतिस्पर्धा में हिसार की कीर्ति, रवीना, अवनी एवं स्वीटी ने स्वर्ण पदक, सोनीपत की आयुषि कादियान, तान्या, शिवानी एवं सृष्टि ने रजत पदक तथा करनाल की ईषा, यशिका, सिमरण एवं नंनदनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में हिसार की कीर्ति ने स्वर्ण पदक, सोनीपत की आयुषी ने रजत पदक तथा सोनीपत की तान्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 14 वर्ष से कम आयु की रिकर्व स्पर्धा में फरीदाबाद की आरती यादव, रिषिका, रिया वशिष्ठ एवं स्मृति भाटिया ने स्वर्ण पदक, गुरुग्राम की वर्षा दलाल, भूमिका, भाविका एवं मानस्वी कौशिक ने रजत पदक तथा करनाल की रिधि, शिवानी, आशु एवं मान्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में करनाल की रिधि ने स्वर्ण पदक, फरीदाबाद की आरची यादव ने रजत पदक तथा रोहतक की तन्नू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के कम्पाउंड राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिसार की शालु ने स्वर्ण पदक, गुरुग्राम की अपूर्वा ने रजत पदक तथा कैथल की अंजली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed