फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special policies have been made for the welfare of the society- Sangeeta

Kaithal News: समाज के कल्याण के लिए बनाई हैं विशेष नीतियां- संगीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Special policies have been made for the welfare of the society- Sangeeta
सीवन। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कुमारी संगीता ने शनिवार को अपने निवास पर भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर कुमारी संगीता ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं और नीतियों को लागू किया है, जो समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए बनाई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पारदर्शी शासन प्रणाली के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित किया है। सरकार की नीतियां विशेष रूप से महिलाओं सहित हर वर्ग के उत्थान पर केंद्रित हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, जैसे स्वरोजगार योजनाएं, शिक्षा में प्रोत्साहन, और सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करना।
विज्ञापन

संगीता ने कहा कि किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रशासन हर वर्ग की समस्याओं का समाधान तत्परता से कर रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास पर बल दिया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाया गया है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन, आवास और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। देश और प्रदेश की प्रगति के लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया गया है। भाजपा सरकार ने ईमानदारी और पारदर्शिता से जनहित कारी कार्य करके जनता का विश्वास मजबूत किया है। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा वर्कर व महिलाएं भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed