{"_id":"6a075b60e784baa5bf0d13d7","slug":"special-intensive-revision-drive-of-voter-lists-to-begin-from-june-5-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149393-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 5 जून से शुरू होगा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 5 जून से शुरू होगा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
कैथल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कैथल की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान 5 जून से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 807 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। यह जानकारी डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने दी।
उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर-2026 के लिए 1 जुलाई 2026 को मलिफाइंग तिथि निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत 5 से 14 जून तक बीएलओ का प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 21 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगी। वहीं प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटान 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही आमजन से भी अपील की कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ और चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।