{"_id":"645befa2248e32da2902ddd4","slug":"sp-returned-mobiles-worth-rs-725-lakh-kaithal-news-c-18-1-117256-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसपी ने सवा सात लाख रुपये के मोबाइल लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसपी ने सवा सात लाख रुपये के मोबाइल लौटाए
Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने करीब सात लाख 20 हजार रुपये की कीमत के 46 मोबाइल ढूंढ कर उनके मालिकों को दे दिए हैं।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बुधवार की सुबह अपने कार्यालय में सभी मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरामद किए मोबाइल के मालिकों में व्यापारी, मजदूर, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी, कॉलेज के विद्यार्थी, किसान व दुकानदार शामिल है। अपने गुम हो चुके मोबाइल के मिलने की उम्मीद गंवा चुके उक्त लोगों की प्रसन्नता देखते ही बनती थी। गुमशुदा मोबाइल के मामलों की जांच के दौरान हरियाणा के विभिन्न अलग-अलग स्थानों से उन व्यक्तियों को ट्रेस किया गया, जो उक्त गुमशुदा मोबाइल को लावारिश हालात में मिलने के बाद प्रयोग कर रहे थे। उनसे नियमानुसार कार्रवाई के तहत पुलिस ने मोबाइल लिए।
एसपी ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गुम या चोरी होने पर किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचने के लिए ऐसे मामलों की रिपोर्ट तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में अवश्य करें। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।