फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP released awareness posters

Kaithal News: जागरूकता पोस्टरों का एसपी ने किया विमोचन

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP released awareness posters
जागरूकता पोस्टर्स का एसपी विमोचन करते हुए। पुलिस प्रवक्ता
कैथल। जिला पुलिस व शिक्षा विभाग ने साइबर सुरक्षा को लेकर संयुक्त पहल करते हुए स्कूलों में ‘साइबर रिस्पॉन्डर अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आरोही स्कूल ग्योंग में हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला द्वारा तैयार जागरूकता पोस्टरों का विमोचन किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों के दौर में जागरूकता ही सबसे प्रभावी बचाव है। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार के सहयोग से शिक्षकों व विद्यार्थियों को साइबर रिस्पॉन्डर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रिस्पॉन्डर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड व ओटीपी स्कैम से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान के तहत एक डिजिटल ई-बुक भी तैयार की गई है, जिसे व्यापक स्तर पर साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पोस्टरों के माध्यम से साइबर सुरक्षा संदेशों का प्रचार किया जाएगा। ‘एक विद्यार्थी-एक परिवार’ शपथ के तहत हर छात्र अपने परिवार सहित अन्य परिवारों को भी जागरूक करेगा। इस मौके पर डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed