फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP listened to the problems of the villagers of Kyodak

Kaithal News: एसपी ने सुनीं क्योड़क के ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 16 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
SP listened to the problems of the villagers of Kyodak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव भ्रमण मुहिम के तहत एसपी राजेश कालिया ने रविवार को गांव क्योड़क का भ्रमण करके गांव के वृद्ध, महिला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। ग्रामीणों से गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

एसपी राजेश कालिया ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दूरी न रहकर आपसी समन्वय रहे। सभी चाहते हैं कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहें और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है। गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे में सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल में सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि गांव की कोई भी समस्या हो चाहे वृद्ध को या महिला बच्चे, लड़कियों को तो आप तुरंत पुलिस को बताएं। आप कोई भी सूचना दे सकते जिसमें कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धंधे में शामिल हों। जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस हमेशा आपके साथ है। बुजुर्ग व्यक्तियों से बातचीत की गई और उनसे पूछा गया कि आपको आपका परिवार ठीक से देखभाल कर रहा है या नहीं तो मौजूद बुजुर्गों ने कहा वे बिल्कुल संतुष्ट हैं।

एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। इसके अलावा एसपी ने अभिभावकों के लिए संदेश दिया कि प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। कई बार बच्चों को समय न देने के कारण वे कुसंगति में पड़ जाते हैं।


इस मौके पर डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल, क्योड़क गांव सरपंच जसबीर सिंह, सदर एसएचओ एसआई ओमप्रकाश, क्योड़क चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह, एसपी प्रवाचक एसआई तरसेम लाल, एसआईएस सतपाल व प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed