फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP inspected the parade in the police line.

Kaithal News: एसपी ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

Fri, 28 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the parade in the police line.
Iसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

I
Iकैथल। पुलिस लाइन में वीरवार सुबह विशेष परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक उपासना ने किया। एसपी ने थाना, चौकी, महिला थाना, साइबर शाखा, यातायात इकाई सहित जिले की सभी पुलिस यूनिटों से पहुंचे कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन शैली और ड्यूटी तैयारी का बारीकी से मूल्यांकन किया।
I
Iनिरीक्षण के बाद एसपी उपासना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की पहचान उसके पेशेवर आचरण, अनुशासन और वर्दी की शुद्धता से होती है। उन्होंने हरियाणा पुलिस नियमावली के तहत तय मानकों- काली/खाकी डोरी, काली/खाकी कैप, सही कटिंग व शेविंग, बैज, बेल्ट, पॉलिश जूते और निर्धारित विशेष वर्दी का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
Iएसपी ने स्पष्ट किया कि 1 नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी तथा उसके बाद ग्रीष्मकालीन वर्दी निर्धारित मानकों के अनुसार धारण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पसंद से ऊपर आदेशानुसार वर्दी पहननी है और किसी भी स्थिति में वर्दी मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iनिरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट वर्दी और बेहतर व्यवहार के लिए सराहा गया, जबकि जिन कर्मचारियों की वर्दी में कमियाँ पाई गईं, उन्हें तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए।

I
Iएसपी उपासना ने कहा कि चाहे दिन हो या रात, ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में रहना पुलिस की गरिमा और जनता के विश्वास से सीधा जुड़ा विषय है।
I
Iपरेड के अंत में उन्होंने सभी कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता, शालीनता और सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल पहनावा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसका सम्मान हर समय बनाए रखना आवश्यक है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed