फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Soon you will get the gift of rail service from Hisar to Chandigarh

Kaithal News: जल्द मिलेगी हिसार से चंडीगढ़ तक रेल सेवा की सौगात

Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Soon you will get the gift of rail service from Hisar to Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला कैथल के लोगों को जल्द ही हिसार से चंडीगढ़ तक नई रेल सेवा की सौगात मिलने की उम्मीद है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने अंब अंदौरा से अंबाला तक संचालित हो रही मेमू ट्रेन संख्या 64563-64 का हिसार के रायपुर रानी तक विस्तार के लिए रेलवे को बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।

रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद यह ट्रेन चंडीगढ़ से हिसार के लिए चल सकेगी। हालांकि अभी तक रेलवे ने ट्रेन का संचालन करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि इसकी समय सारिणी जरूर जारी कर दी है।
विज्ञापन


समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इससे कैथल और आसपास के गांव के लोगों को चंडीगढ़ व हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार व चंडीगढ़ आ-जा सकेंगे। इसे चलाने के लिए रेलवे ने फिजिबिलिटी चेक कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कैथल से हिसार के बीच कोई ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि चंडीगढ़ जाने के लिए दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

ट्रेन के संचालन को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि समिति की ओर से पिछले लंबे समय से हिसार के लिए सीधी ट्रेन के संचालन की मांग रेलवे से की थी। अब सांसद नवीन जिंदल ने इसके लिए प्रयास शुरू किए हैं, इसके लिए वे उनका आभार जताते हैं।


रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे ने फिजिबिलिटी चेक कर ली है। कैथल के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। - सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
रेलवे ने जारी की समय सारणी
आने
चलने
स्टेशन
आने
चलने


का समय
का समय

का समय
का समय

19:25
19:35
अंबाला
07:20
07:40

20:08
20:30
कुरुक्षेत्र
05:55
06:10

21:02
21:04
कैथल
04:48
04:50

21:45
21:55
नरवाना
04:10
04:20

23:20
23:30
जाखल
03:40
03:50

23:58
00:00 उकलाना
03:00
03:02

00:20
00:35
बरवाला
02:45
02:47

01:05

रायपुर
02:25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed