{"_id":"63c2f8f238e30f2724796184","slug":"sonipat-beat-ambala-in-football-quarter-final-kaithal-news-knl1333789170-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फुटबॉल क्वार्टर फाइनल में सोनीपत ने अंबाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फुटबॉल क्वार्टर फाइनल में सोनीपत ने अंबाला को हराया
विज्ञापन
पूंडरी। गांव ट्योंठा में बिशन सिंह स्पोर्ट्स की ओर से फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि हैफेड के पूर्व डायरेक्टर एवं समाजसेवी रामचंद्र जडौला ने शिरकत की। इस दौरान रामचंद्र जडौला खिलाड़ियों से रूबरू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में पहुंचने पर आयोजकों ने फूलों की माला डालकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
रामचंद्र ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है, वहीं खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा उजागर होती है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को खेलों के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खेल आयोजकों सहित भारी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
क्वार्टर फाइनल मैच में सोनीपत ने अंबाला को, ट्योंठा ने पूंडरी को, झज्जर ने शिवागढ़ी को व लतानी ने दिल्ली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्लब प्रधान राजसिंह ने बताया कि रविवार को सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।