{"_id":"690d11fe990bec39610ca20b","slug":"soldier-missing-from-sanghan-village-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140277-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांघन गांव से सैनिक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांघन गांव से सैनिक लापता
Fri, 07 Nov 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव सांघन से एक आर्मी का सिपाही ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से चला गया, लेकिन न तो वह ड्यूटी पर पहुंचा और नहीं घर वापस आया। जब घर से जाने के तीन दिन बाद भी जवान वहां नहीं पहुंचा, तो उसके साथियों ने परिवार को फोन पर उसके बारे में जानकारी ली। परिजनों ने सदर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
सांघन गांव निवासी सिपाही के पिता बलवान सिंह ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा सुनील आर्मी में है और उसकी पोस्टिंग आर्मी कैंप पन्नावाला अखनूर जम्मू में है। 1 अक्टूबर को उसका बेटा एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। 31 अक्टूबर को वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर वापस चला गया। इसके बाद वह न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही अपने घर वापस आया है। उन्होंने अपने स्तर पर सुनील के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने पुलिस से बेटे की तलाश की मांग की है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस संबंध में सिपाही के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद