फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   solar power plant

अब पॉवर कट नहीं कर पाएंगे परेशान

Tue, 11 Mar 2014 12:17 AM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 11 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
solar power plant
अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा अब सब्सिडी पर सोलर पॉवर पैनल दिए जाएंगे जिनकी मदद से दिन में घर में लगा बिजली का इन्वर्टर चार्ज हो सकेगा ताकि बिजली न होने की स्थिति में इन्वर्टर की बैटरी चलती रहे तथा गर्मियों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा चलाई जा रही पूर्व में कई योजनाओं के तहत एक ओर नया अभियान शुरू किया गया है। जिले में उन घरों के लिए पैनल देने की प्लानिंग की गई है जहां पहले से इन्वर्टर लगे हैं।
विज्ञापन


कई बार बिजली के गुल होने पर इन्वर्टर की बैटरी खत्म हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर की सुविधा होते हुए भी बिजली से महरूम रहना पड़ता है। अक्षय ऊर्जा विभाग ने इस समस्या का समाधान कर लिया है। विभाग द्वारा 225 वॉट के तीन पैनल दिए जाएंगे जो दिन में इन्वर्टर को चार्ज करेंगे तथा रात में बिजली आपूर्ति में सहायक होेंगे।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों पैनल इन्वर्टर की बैटरी से जुड़े होंगे। जो सूर्य की ऊर्जा से दिन में बैटरी को चार्ज करते रहेंगे। यह ऑटोमेटिक होगा। जब बिजली आपूर्ति रहेगी तो बिजली से बैटरी चार्ज होगी। यदि बिजली गुल रहती है तो धूप में ये सौर ऊर्जा से चार्ज होते रहेंगे। इससे लंबे समय तक बिजली गुल होने के बावजूद इन्वर्टर की बैटरी खत्म नहीं होगी। अक्षय ऊर्जा विभाग के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जिले में 73 लोगाें को सब्सिडी पर ये पैनल उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसमें तीन प्रकार के पैनल हैं। 16,500, 11,550 व तीसरे पैनल के लिए 4950 रुपये की राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की भी होगी बचत
विभाग का मुख्य उद्देश्य एक तो लोगों को निर्बाध रूप से ऊर्जा की आपूर्ति करवाना है। वहीं बिजली की बचत करना भी इसका एक मकसद है। यदि ये पैनल चलेंगे तो लोगों को दिन में इन्वर्टर चार्ज करने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे बिजली की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ये पैनल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed