{"_id":"61e1d3735d4c9e54115c57c2","slug":"so-now-you-will-get-rid-of-accidents-kaithal-news-knl960566183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज के टूटे, उठे और दबे हुए ढक्कनों को बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज के टूटे, उठे और दबे हुए ढक्कनों को बदलने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर की कॉलोनियों और सड़कों पर सीवरेज के टूटे, उठे और दबे ढक्कनों को बदलने का काम शुरू हो गया है। इससे इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
शहर में सीवरेज के अव्यस्थित ढक्कनों के कारण हादसे हो रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को 12 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शहर की कॉलोनियों और मुख्य बाजारों में टूटे और उबड़-खाबड़ ढक्कनों को हटाकर दोबारा सड़क के बराबर बनाया जा रहा है। इस कार्य को लेकर शहर की विभिन्न कॉलोनियों और वार्डों में कार्य चल रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के पास इस मामले के संबंधित शिकायतें आती हैं तो कर्मचारी तुरंत समस्या को हल करने में लग जाते हैं।
शिकायत मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने पुराने ढक्कनों को तोड़कर नए ढक्कनों को वहां बनाने का कार्य शुरू कर दिया। जिन ढक्कनों को बदला जा रहा है, उन्हें सड़क के लेवल के बराबर बनाया जा रहा है। हालांकि कर्मचारियों के पास भी लोग ढक्कनों को बदलने के लिए शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। यहां तक कि लोग भी अधिकारियों को सीधे तौर पर भी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने बताया कि शहर के कई जगहों पर सीवरेज के ढक्कन टूटे, ऊपर-नीचे होने की शिकायतें आई हैं जिसको लेकर कार्य शुरू किया गया है। सभी कॉलोनियों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को लगाकर सीवरेज के ढक्कनों की समस्या को हल कराया जा रहा है। कई कॉलोनियों में समस्या का हल भी कर दिया गया है और कई जगहों पर कार्य जारी है।