फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So much mud...it is difficult to pass through here

Kaithal News: इतना कीचड़... यहां से गुजरना है मुश्किल

Tue, 03 Sep 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
So much mud...it is difficult to pass through here
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव रोहेड़ा के सरकारी स्कूल के सामने वाली गली में जलभराव से स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि गली में इतना कीचड़ व गंदा पानी है कि खाली व्यक्ति पैदल भी नहीं गुजर सकता। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है।

इस बारे ग्रामीण मामू प्रजापत, संदीप, रोहित, मोहित, सुमित, संजय, राहुल, रोहित, अनिल, लवली, धर्मवीर डॉक्टर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के सामने से गुजरने वाली गली में बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है। गली में पानी की निकासी ही नहीं की गई। जिससे पानी गली में भरने से स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताते हुए बताया कि इस बारे कई बार प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। इन लोगों ने बताया कि यहां लगभग तीन स्कूल हैं जहां हजारों बच्चे प्रति दिन शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और यह गांव की मुख्य गली है जहां से लोगों का हर समय आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गली में पानी निकासी की शीघ्र व्यवस्था की जाए वरना वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सरपंच कविता रानी ने बताया कि पानी की निकासी के लिए इंजन लगा कर निकाला जा रहा है। इसी गली के लिए रेजुलेशन आचार संहिता से पहले ही डाल दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही गली को ऊंचा उठाने का काम पूरा कर दिया जाएगा।


गली की हालत खस्ता होने से लोगों में रोष

राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय जाने वाली गली की हालत खस्ता होने से लोगों में रोष है। इस समस्या पर छात्र-छात्राओं में भी गहरा रोष प्रकट किया है। कहा कि उन्हें स्कूल जाने के लिए इस गली के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जिससे उन्हें स्कूल कॉलेज जाने के लिए उन्हें बहुत परेशानी हो रही है पिछले लंबे समय से गली की यह दुर्दशा बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed