फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So far, 2843 notices have been issued for finding larvae in the survey.

Kaithal News: सर्वे में लार्वा मिलने पर अब तक 2843 को नोटिस

Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
So far, 2843 notices have been issued for finding larvae in the survey.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को शहर में कई जगहों पर डेंगू मच्छरों के लार्वा की जांच की और आमजन को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। अब तक विभाग ने छह हजार से अधिक स्थानों का सर्वे किया, जिसमें 700 से ज्यादा जगहों पर लार्वा पाया गया। लार्वा मिलने पर अब तक 2,843 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

ड्राई डे के तहत घरों और दुकानों की सफाई कर पानी के बर्तनों को धोकर ताजा पानी भरा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया और डेंगू के लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी भी लोगों को दी। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं; शुक्रवार को एक नया मरीज मिलने के बाद इस साल मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाया जाता है। इसके तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिले में 12,58,312 घरों की जांच की जा चुकी है, और 268 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में सक्रिय हैं। जांच में पता चला कि 69,852 लोगों को बुखार था, जिनके ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के बाहर पानी जमा न होने दें, कूलर व फ्रिज की ट्रे साफ रखें और गमले या छतों पर पानी जमा न होने दें। इस अभियान के तहत विभाग लगातार डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि डेंगू और मलेरिया के संक्रमण को रोका जा सके।
डेंगू के प्रमुख लक्षण
< बुखार, जिसमें 103-104 डिग्री तक तापमान होना।

< सिर दर्द खासकर आंखों के पीछे तेज दर्द।

< मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, हाथ-पैरों में जकड़न।

< शरीर पर चकत्ते, त्वचा पर लाल निशान

< उल्टी, थकावट, भोजन के प्रति अरुचि।

बचाव के उपाय

< कूलर, गमले, छतों पर जमा पानी को हफ्ते में एक बार साफ करें।

< पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

< अपने आसपास सफाई बनाए रखें।

< बुखार हो तो तुरंत जांच कराएं, घरेलू इलाज से बचें।

< खुले कंटेनरों को ढक कर रखें।

मलेरिया के लक्षण



n
ठंड लगने की गंभीरता हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं।

n
सिरदर्द

n
मतली

n
उच्च बुखार

n
उल्टी

n
पेट में दर्द

n
रक्ताल्पता

n
ज्यादा पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed