फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So far 125 have registered in RKSD College

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अब तक 125 ने करवाया पंजीकरण

Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
So far 125 have registered in RKSD College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातक की प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। बुधवार को दाखिले के लिए आवेदन का तीसरा दिन रहा।

इसी कड़ी में बुधवार को आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए हेल्प डेस्क में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने पहुंचकर दाखिले की जानकारी प्राप्त की।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि कॉलेज में उपलब्ध 12 स्नातक कार्यक्रमों के तहत अब तक कुल 125 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 82 विद्यार्थियों ने आरकेएसडी

कॉलेज को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुना है। प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न विषय संयोजन उपलब्ध हैं। इसमें बीए कार्यक्रम में केवल आरकेएसडी कॉलेज में सहायता प्राप्त श्रेणी में कुल 53 विषय संयोजन हैं जबकि स्वयं वित्तपोषित श्रेणी में लगभग 16 संयोजन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों में भी कई विषय संयोजन उपलब्ध हैं, जिनकी सही जानकारी और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज के स्टाफ रूम में कार्यरत हेल्प डेस्क पर पहुंचें और अपने प्रश्नों का समुचित समाधान प्राप्त करें, उसके बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed