फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So far 100 have applied in women ITI

Kaithal News: महिला आईटीआई में अब तक 100 ने किया आवेदन

Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
So far 100 have applied in women ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मिशन एडमिशन के तहत शहर के राजकीय महिला आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक पांच दिनों में 100 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आईटीआई में अपना कॅरिअर बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू हुई थी। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, दाखिले का पूरा शेड्यूल संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, इसलिए नियमित वेबसाइट विजिट करते रहें। अधिसूचना के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया चार चरणों की रहेगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त बचेंगी तो ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 30 जून को जारी होगी। विद्यार्थी https://admission.itiharyana.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब आईटीआई में दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थी। कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल 19 आईटीआई हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला की प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह गिल ने बताया कि संस्थान में कुल आठ व्यवसायों की 320 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्राओं के लिए संस्थान में निशुल्क दाखिला फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। प्रवेश लेने के लिए आवेदन में मदद भी की जा रही है।
इन आठ कोर्स में हैं 320 सीटें
उपलब्ध व्यवसाय
सीटें

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
24 सीटें (2 वर्ष)

ड्राफ्ट्समैन सिविल
24 सीटें (2 वर्ष)

स्टेनो (अंग्रेजी)
48 सीटें (1 वर्ष)

फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी
40 सीटें (1 वर्ष)

ड्रेस मेकिंग
40 सीटें (1 वर्ष)

डेस्कटॉप पब्लिशिंग
48 सीटें (1 वर्ष)

कोपा
48 सीटें (1 वर्ष)

कॉस्मेटोलॉजी एवं ब्यूटी पार्लर
48 सीटें (1 वर्ष)
मूलभूत सुविधाएं

n
अनुभवी स्टाफ

n2,500 रुपये की एकमुश्त बाल प्रोत्साहन राशि

n1,000 रुपये मूल्य की टूल किट निशुल्क

nसंस्थान आने-जाने के लिए लड़कियों के लिए फ्री बस पास सेवा

nलाइब्रेरी में पुस्तक एवं समाचार पत्र सुविधा

nसभी कक्षाएं पूरी तरह हवादार एवं स्वच्छ

nकैंपस प्लेसमेंट के लिए अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

nकैथल के सभी सरकारी विभागों में अप्रेंटिसशिप की सुविधा

nशुद्ध साफ पानी एवं वाटर कूलर की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed