{"_id":"69791664938c9a82110f067d","slug":"sneha-verma-dedicated-to-dance-received-the-honor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-833375-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नृत्य को समर्पित स्नेहा वर्मा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नृत्य को समर्पित स्नेहा वर्मा को मिला सम्मान
Wed, 28 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। कलायत की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा स्नेहा वर्मा को नृत्य कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और सामाजिक योगदान के लिए गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला परिषद के अध्यक्ष चेयरमैन कर्मबीर कौल ने सम्मानित किया। वर्ष 2016 में नेशनल डीडी पंजाबी टीवी के पनीरी डांस शो में उन्होंने सबसे पहले स्वर्ण पदक जीता था। फिर कई जगह उन्हें सम्मानित किया गया। साल 2023 और 2024 में नच ले इंडिया नेशनल कल्चरल ओलंपिक एसोसिएशन में स्नेहा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वर्ष 2024 में नेपाल में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि पर तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। संवाद
विज्ञापन