फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sneha of Kalayat got silver medal

Kaithal News: कलायत की स्नेहा को रजत पदक

Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sneha of Kalayat got silver medal
16kht_18_स्नेहा वर्मा को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित करते कार्यक्रम के आयोजक
कलायत। कैथल की नीलम यूनिवर्सिटी में आयोजित रंग-ए-नूर 2025 प्रतियोगिता में कलायत महिला कॉलेज की छात्रा स्नेहा वर्मा ने अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) हासिल किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के 32 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्नेहा वर्मा ने सोलो फोक डांस में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीत लिया। आयोजकों की ओर से उन्हें 7100 रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में उपायुक्त प्रीती और चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान मुख्य अतिथि रहे। स्नेहा वर्मा, श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज कलायत की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने अब तक कुल 26 पुरस्कार जीते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed