{"_id":"6137b4718ebc3e147352c7d4","slug":"snatched-cash-and-goods-by-placing-a-knife-on-the-neck-of-the-shopkeeper-kaithal-news-knl824649125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की गर्दन पर चाकू रख नकदी और सामान छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की गर्दन पर चाकू रख नकदी और सामान छीना
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन के चलते 15 लोगों ने एक दुकानदार से चाकू के बल दस हजार और सामान छीन लिया। पुलिस ने एक महिला सहित 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।
तेग बहादुर कॉलोनी निवासी सुमित साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांधी पार्क के पास क्वीन प्लाजा के नाम से महिला कपड़ों की दुकान चलाता है। उनका अंजलि राठी के साथ पैसों का लेन-देन था, जो कि एक साल पहले खत्म हो चुका था। इसके बाद वह ब्याज के काफी पैसों की मांग कर रही है। 6 सितंबर दोपहर को अंजलि राठी अपने पति शिव कुमार राठी व उसके लड़के तुषार राठी ओर एक दर्जन से अधिक अन्य युवकों को वहां लेकर पहुंची। इसके बाद वे सभी उनकी दुकान में एकदम घुस गए।
इसके बाद शिव कुमार ने जेब से चाकू उनकी गर्दन पर रख दिया और गल्ले की चाबी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद शिव कुमार ने अपने बेटे के साथ मिलकर दुकान में रखे गल्ले से दस हजार रुपये निकाल लिए। वहीं साथ आए अन्य युवकों ने दुकान से सामान उठाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी अंजलि ने पेंट की जेब से बाइक की चाबी निकाल ली। साथ ही थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक महिला सहित करीब 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।