फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Smart Street Scheme will change the picture of eight villages in Poondri

Kaithal News: स्मार्ट स्ट्रीट योजना से पूंडरी के आठ गांवों की बदलेगी तस्वीर

Mon, 05 Jan 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Jan 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Smart Street Scheme will change the picture of eight villages in Poondri
विज्ञापन

कैथल।
पूंडरी क्षेत्र में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्मार्ट स्ट्रीट्स ऑफ डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत क्षेत्र की आठ प्रमुख गलियों को स्मार्ट स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना पर पांच करोड़ रुपये 74 लाख रुपये की लागत कार्य किया जाएगा ।
योजना के तहत आठ गांवों की मुख्य गलियों का चयन किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट स्ट्रीट्स का निर्माण किया जाएगा। वहीं , टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा । इस योजना के अंतर्गत आने क्षेत्र इस प्रकार हैं , ढांड, कौल, पबनावा, फरल, पाई, फतेहपुर, हाबड़ी एवं करोड़ा की ग्राम पंचायतों की प्रमुख गलियों को स्मार्ट स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा , बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन

धुंध और बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्मार्ट स्ट्रीट योजना के तहत बेहतर सड़क और ड्रेनेज सिस्टम से गांवों की साफ-सफाई और स्वच्छता में भी सुधार होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित होने से आमजन काें सुरिक्षत एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।वहीं, गांवों की मुख्य गलियों के सुंदर और व्यवस्थित होने से क्षेत्र की छवि भी सुधरेगी। इस योजना का स्वागत किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास में अहम भूमिका निभाएगी तथा भविष्य में अन्य गांवों को भी इस तरह की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed