फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Slowdown in paperless registry, increasing difficulties for people

Kaithal News: पेपरलेस रजिस्ट्री में सुस्ती, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Slowdown in paperless registry, increasing difficulties for people
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिले में एक नवंबर से शुरू की गई ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था अभी भी धीमी गति से चल रही है। बुधवार को पूरे जिले में केवल 28 रजिस्ट्री ही हो पाई, जबकि अब तक कुल 89 रजिस्ट्री दर्ज की गई हैं। पहले सामान्य दिनों में औसतन 40 से 45 रजिस्ट्री रोजाना होती थीं।

दूर-दूर से आने वाले लोगों को रजिस्ट्री प्रक्रिया में सुस्ती के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि आवेदन करते समय लगातार खामियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी दिक्कत समय पर ओटीपी न आने की है। एक बार ओटीपी न मिलने पर पूरा फॉर्म दोबारा भरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल अभी भी पूरी तरह सुचारु नहीं है, जिसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी प्रक्रिया का असर जमीन की खरीद-फरोख्त और बैंकों से लोन की प्रक्रिया पर भी पड़ रहा है। कई प्रॉपर्टी डीलरों के करोड़ों रुपये के सौदे अधर में फंसे हुए हैं।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल को समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है और लोगों से अपील की कि केवल स्कैनर से तैयार किए गए स्पष्ट दस्तावेज ही अपलोड करें, ताकि फाइलों की जांच में बाधा न आए।

इस संदर्भ में तहसीलदार रविंद्र हुडा ने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी है। अब तक 89 रजिस्ट्री हो चुकी हैं और बुधवार को 28 रजिस्ट्री पूरी की गईं। सभी आवेदकों को फोन के माध्यम से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसी को परेशानी न हो।


पुराने-नए पोर्टल को साथ चलाया जाना चाहिए था

शहरवासी मुनीष ने कहा कि सरकार को पुराने और नए दोनों पोर्टलों को एक साथ चालू रखना चाहिए था। यदि नए पोर्टल में दिक्कत आती तो पुराने पोर्टल से अस्थायी रूप से काम चलाया जा सकता था। लेकिन पुराने पोर्टल को बंद कर दिया गया और नया भी सुचारु नहीं चल रहा, जिससे सभी लोग परेशान हैं।
ई-रजिस्ट्रेशन रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल से परेशानी
n
पेपरलेस रजिस्ट्री में यह आ रहीं मुख्य दिक्कतें

n
पोर्टल कभी धीमी गति से चल रहा है, कभी बंद हो जाता है।

n
ई-रजिस्ट्रेशन के दौरान संपत्ति का आईडी नंबर लोड नहीं होता।

n
जमाबंदी का पार्ट खाना कास्त भरने में समस्या।

n
पोर्टल दो मालिकों की एक साथ दो रजिस्ट्री स्वीकार नहीं कर रहा।

n
जमीन विक्रेता की एक से अधिक रजिस्ट्री का विकल्प उपलब्ध नहीं।

n
रजिस्ट्री क्लर्क के पोर्टल पर अपलोड दस्तावेज कई बार दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed