{"_id":"68151e69b66b1c69070923d7","slug":"sloganeering-for-payment-of-wheat-crop-in-dhand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-637523-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में गेहूं की फसल के भुगतान के लिए नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में गेहूं की फसल के भुगतान के लिए नारेबाजी
Sat, 03 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। गेहूं खरीद के बाद किसानों के खातों में पैसा नही आने से खफा कौल के किसानों ने संबंधित खरीद एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कौल निवासी किसान प्रदीप कुमार,सोनीपाल,पवन कुमार,राजेंद्र कुमार,बलवान सिंह,कृष्ण कुमार,नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने निगदू अनाज मंडी में आढ़तियों के मार्फत से खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को गेहूं बेचा था।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनके खाते में एक भी पैसा नही आया है। किसानों का कहना है कि जब इस बारे में आढ़तियों के पास जाते है तो आढ़ती एक ही बात कहते है कि हमने तो जे आई बनाकर संबंधित खरीद एजेंसी को बिल जमा करवा दिए है। आपके खाते में भुगतान डालने की जिम्मेदारी खरीद एजेंसी की बनती है।
उन्होंने कहा कि जब खरीद एजेंसी के पास जाते है तो वह भी एक ही रटा रटाया जवाब देते है कि जब खरीद की गेहूं खरीद एजेंसी के स्टोर में पहुंच जाएगी उसके बाद ही एजेंसी आपके खाते में भुगतान डालेगा। नाराज किसानों का कहना है कि अभी तक मंडियां गेहूं से अटी पड़ी है। मंडी से गेहूं उठान की जिम्मेदारी खरीद एजेंसियों की बनती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां जानबूझ कर मंडियों से गेहूं का उठान नही कर रही है तो इसमें हमारा क्या दोष है। उनका कहना है कि अगर खरीद एजेंसियां महीनों तक मंडी से गेहूं का उठान नही करेंगी तो तब तक भुगतान रोकना कहां का न्याय है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनके खातों में गेहूं का भुगतान शीघ्र किया जाए। वरना उन्हें मजबूरन सडक़ों पर उतरना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी खरीद एजेंसियों की होगी।
दूसरी ओर खरीद एजेंसी डीएफएससी के इंस्पेक्टर अशोक राणा का कहना है कि मंडी से गेहूं का उठान कार्य चल रहा है। इस समय लगभग 70 हजार कट्टे गेहूं के मंडी से उठाने बकाया है। शुक्रवार को बरसात होने के चलते मंडी से उठान नही हो पाया है। अगले दो दिनों तक मंडी से गेहूं का उठान करवा दिया जाएगा।
इसके बाद ही किसानों के खाते में पेमेंट जारी की जाएगी। जिन किसानों के मंडी से एग्जिट गेट पास जारी हो चुके है उनके खाते में भुगतान जारी कर दिया जाएगा।