फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Slipped the gold ring off the elderly person's finger by using a ruse.

Kaithal News: बहला-फुसलाकर बुजुर्ग की उंगली से सोने की अंगूठी उतारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Slipped the gold ring off the elderly person's finger by using a ruse.
कैथल। कैथल बस अड्डे पर एक 84 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात ने बहला-फुसलाकर झांसे में लेकर उनकी उंगली से सोने की अंगूठी उतार ली। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। शिकायत में शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी पुष्प विहार-2, भट्टू रोड, फतेहाबाद ने बताया कि उसके पिता सुरत सिंह 30 जुलाई को करनाल से फतेहाबाद जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे वह कैथल बस अड्डे पर बस से उतरे। इसके बाद प्याऊ के पास पार्क में बैठकर चाय के साथ खाना खाने लगे। इस दौरान करीब 20-25 वर्ष का एक अज्ञात युवक उनके पास आया और उन्हें दादा जी कहकर बात करने लगा। उसने खुद को टोहाना का निवासी बताया। युवक ने कहा कि उसकी गाड़ी बाहर खड़ी है और उसके साथ चलने को कहा। इस दौरान उसने झाड़ा आदि करने का बहाना बनाकर उसके दादा को अपने झांसे में लिया और उनकी उंगली से सोने की अंगूठी उतरवा ली।
विज्ञापन

अंगूठी लेकर भागा युवक
शिकायत के अनुसार अंगूठी उतरवाने के बाद युवक वहां से चला गया और वापस नहीं आया। उसके दादा ने घर जाकर पूरी घटना बताई। उसी दिन शाम को उसने सिविल लाइन थाना पुलिस के व्हाट्सएप नंबर और आधिकारिक ई-मेल पर शिकायत भेजी थी। इसके बावजूद युवक या अंगूठी के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले के लिए एसपी कैथल को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। उसने बताया कि उसके पिता वरिष्ठ नागरिक हैं और बार-बार कैथल आना उनके लिए संभव नहीं है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात युवक का पता लगाने और चोरी हुई सोने की अंगूठी बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed