फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Slight improvement in the climate of the district, AQI near 100

Kaithal News: जिले की फिजा में थोड़ा सुधार, 100 के नजदीक एक्यूआई

Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Slight improvement in the climate of the district, AQI near 100
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले करीब 15 दिन से दिन से लगातार धूप खिलने से लोगों को ठंढ से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, अब एक्यूआई भी 150 से नीचे आ चुका है। हालांकि दिन में गर्मी और शाम के समय ठंढ होने से बीमारियों का खतरा बना है। वहीं, शाम के समय लगातार बढ़ रही ठंढ के बीच लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

गौरतलब है कि कई दिनों से जिले की फिजा में जहर खुल रहा था, जिसके कारण एक्यूआई काफी खराब स्थिति में चल रहा था। 15 से 18 नवंबर तक 300 से ऊपर एक्यूआई दर्ज किया गया था। इसके बाद थोड़े हालत सुधरे। इसके बाद 26 नवंबर को यह 200 से नीचे आया और 161 पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


धान की कटाई भी पूरी हो चुकी है, गेहूं की बिजाई भी 90 प्रतिशत तक लगभग हो चुकी है, हालांकि एक बावजूद भी करनाल का एक्यूआई मध्यम श्रेेणी में बना हुआ था लेकिन सोमवार को करनाल का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक बनाया गया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम के बढ़ रही ठंढ के बीच लोग परेशान है। जबकि अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी जरूर देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उध, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते भले ही धूप निकली हो, लेकिन उसके बाद भी सर्द हवाएं सुबह से ही चल रही थीं। हालांकि धूप के आगे सर्द हवाएं बेअसर दिखीं। मौसम के मिजाज बिगड़ने से लोग घरों से ही कम निकल रहे थे। बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी।

दुकानें भी देर से खुलती और शाम को जल्द बंद होने लगी थीं, लेकिन अब धूप खिलने से खरीदारी के लिए ग्राहकों के निकलने से बाजार में रौनक है। बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर तरह-तरह की डिजाइनों में गर्म कपड़े दिख रहे थे।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्र में ठंढ बढ़ने लगी है। एक साथ मौसम बदलने से दिसंबर महीने के शुरुआत में भी सर्दी लगने लगी है। अब से तापमान लगातार कम होने लगा। इस सप्ताह के मध्य और अंत में ठंढ और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां तापमान सात डिग्री तक हो सकता है।


मौसम विशेषज्ञों ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंढ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हवा की तेज गति के कारण दिन का तापमान भी घटने लगा है।
एक्यूआई के हाल
15 नवंबर
319

16 नवंबर
322

17 नवंबर
312

18 नवंबर
326

19 नवंबर
208


20 नवंबर
272

21 नवंबर
238

22 नवंबर
290

23 नवंबर
288

24 नवंबर
250

25 नवंबर
267

26 नवंबर
161

27 नवंबर
151

28 नवंबर
232

29 नवंबर
253

30 नवंबर
143

01 दिसंबर
133
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed