फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Skill shown in making kites and decorating flowers

Kaithal News: पतंग बनाने और फूलों को सजाने का दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Skill shown in making kites and decorating flowers
पानीपत /कैथल। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वसंतोत्सव का महत्व बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने पतंग बनाने और फूल सजाने समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, संयोजिका डॉ. सीमा ने दीप-प्रज्जवलित कर किया। इस प्रतियोगिता की मुख्य गतिविधियां वसंतोत्सव पर पतंग बनाना व सजाना, फूल बंदोबस्त, उपहार बांधना, छाता सजावट व मिस्टर और मिस बसंत रहे। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रबंधक समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने बताया कि वसंत पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस तरह की प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ क्रियाशीलता को भी बढ़ाया जाता है और इससे विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा उजागर होती है। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि हिंदू धर्म में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन से वसंत राग और राग-रागनियां आदि की शुरुआत होती है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों, त्योहारों व नैतिक मूल्यों से परिचित करवाना है। निर्णायक मंडल में प्रो. अलका जैन, डॉ. पूनम मदान और सोनिया ने तटस्थता एक निष्पक्ष भूमिका निभाते हुए अपना अंतिम निर्णय दिया। इस प्रतियोगिता में डॉ. मोनिका वर्मा ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


बॉक्स

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम



पतंग बनाना

प्रथम : आईजी कॉलेज, कैथल।



द्वितीय : आईबी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।

तृतीय : गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर।



सांत्वना : एपिट पानीपत और माता सुंदरी खालसा कॉलेज, करनाल।

उपहार सजावट-

प्रथम : आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।



द्वितीय : आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद।

तृतीय : आईजी एमएमबी कॉलेज, कैथल।



सांत्वना : दयाल सिंह कॉलेज, करनाल व आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।

छाता सजावट-



प्रथम : आईआईएफ़टी करनाल।

द्वितीय : आईजी एमएमबी कॉलेज, कैथल व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी।



तृतीय : दयाल सिंह कॉलेज, करनाल।

सांत्वना : आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद।



पुष्प प्रबंधन-



प्रथम : आईजी एमएमबी कॉलेज, कैथल।

द्वितीय : आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।



तृतीय : आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।

मिस्टर बसंत : आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।

मिस बसंत : आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed