{"_id":"676db087a377543d5c0dfd86","slug":"six-villages-become-malnutrition-free-adc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547995-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह गांव हुए कुपोषण मुक्त ः एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह गांव हुए कुपोषण मुक्त ः एडीसी
Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुपोषण मुक्त गांव अभियान के तहत लघु सचिवालय में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जानकारी दी गई कि चयनित 10 गांवों में से छह कुपोषण मुक्त हो गए हैं।
अभियान के तहत चयनित किए गए 10 गांवों पबनावा, थेह बनेड़ा, हेमू माजरा, फरल, जाखौली, पूंडरी, ग्योंग, गुहणा, बरटा व डूलयाणी में बच्चों के पोषण से संबंधित जानकारी ली गई। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि कुपोषण मुक्त गांव अभियान के तहत चयनित किए गए 10 में से छह गांव ग्योंग, बरटा, फरल, पबनावा, गुहणा, पूंडरी, कुपोषण मुक्त हो गए हैं और जाखौली, डूलयाणी, थेह बनेडा व हेमू माजरा को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आगामी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन गांवों को कुपोषण मुक्त करने के बाद हम अगले 50 गांवों का लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उनमें कुपोषण को समाप्त करने की योजना तैयार की जाएगी। एडीसी ने निर्देश जारी किए गए कि जो गांव कुपोषण मुक्त की श्रेणी में आ गए हैं, उन गांव की डॉक्यूमेंट्री बनाई जाए ताकि यह अन्य गांवों को प्रेरित कर सके। सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल के कार्य करें और कुपोषण मुक्त अभियान में सहयोग करें। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, डॉ. नवराज सिंह, संजय शर्मा आदि सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।