फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six and a half lakh rupees were grabbed from two brothers on the pretext of a job

नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से हड़पे सवा छह लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six and a half lakh rupees were grabbed from two brothers on the pretext of a job
कैथल। रेलवे और फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने दो भाइयों से छह लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पट्टी अफगान कालू वाली गामड़ी निवासी अजय यादव की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मदन लाल का उसके पिता के पास आना जाना था। 10 अक्तूबर 2017 को मदन लाल घर आया। पिता ने उसके और भाई अशोक के लिए कोई नौकरी निकलने पर जानकारी की बात कही। इस पर आरोपी मदन लाल ने कहा कि उसका नासिक में लल्लन यादव दोस्त है, जिसकी फौज व रेलवे में काफी जान-पहचान है। उसके बेटे की वहां नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने बताया कि नासिक में मेस क्लर्क की भर्ती सेना में होनी है। काम के लिए छह लाख रुपये मांगे। अजय ने बताया कि 14 अक्तूबर को बातचीत होने पर आरोपी मदन उसे व उसके साथ-साथ तीन-चार अन्य लड़कों को नासिक ले गया। वहां 15 अक्तूबर को आरोपी मदन लाल न एक निजी होटल नासिक में कमरा लेकर ठहराया और सभी से 800-800 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

अगले दिन होटल में लल्लन यादव वहां आया। आरोपी ने कहा कि पहले डॉक्टरी होगी, इसके लिए दस-दस हजार रुपये देने होंगे। आरोपी ने मेस अस्पताल देवलाली कैंप नासिक स्थित अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपियों ने पैसे का प्रबंध करने की बात कही। नौ नवंबर 2017 को उसके पिता ने एक लाख आरोपियों के खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक पत्र दिखाया। आरोपी ने कहा कि यह ज्वाइनिंग लेटर हैं, इसलिए बकाया राशि जल्दी डाल दो। इस तरह से आरोपियों को अलग-अलग तिथि में पैसे डाल दिए। आरोपी जल्द ज्वाइनिंग करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई अशोक को भी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही और दो लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने कहा कि जल्द ही ज्वाइनिंग हो जाएगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पैसे तो बार-बार लेता रहा, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर आठ लाख 90 हजार रुपये लिए, इनमें से दो लाख 70 हजार रुपये ही वापस लौटाए हैं। अब आरोपी छह लाख 20 हजार रुपये नहीं दे रहे हैं। मामले के संबंध में सिटी थाना के एसएचओ महेंद्र ने बताया कि आरोपी खुराना रोड ओडां वाली गामड़ी निवासी मदन लाल व महाराष्ट्र के नासिक शहर निवासी लल्लन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed