{"_id":"632a1c8feec6767d1a52ee17","slug":"six-accused-of-robbery-were-taken-on-remand-for-two-days-for-the-fourth-time-kaithal-news-knl121839959","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को चौथी बार लिया दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को चौथी बार लिया दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
कैथल। डेरों पर लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को चौथी बार संगतपुरा चौकी पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान डेरा नौच में हुई लूटपाट के संबंध में पुलिस उनसे जानकारी हासिल करेगी। यह जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि कैथल में कठवाड, बाबा लदाना, डंडौता, सौंथा व नौच गांव के डेरों में छह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पटियाला के भादसों निवासी आरोपी करोड़ा राम, नसीब लाडी व जिला अंबाला ऋषि नगर शहजादपुर निवासी मंगा, सावर व विनोद उर्फ मनोज को सीआईए-1 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस सभी आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति, पुलिस वर्दी व वारदात में प्रयोग वाहन व डंडे बरामद कर चुकी है।
अब डेरा नौच में हुई लूटपाट की जांच के लिए आरोपियों का न्यायालय से संगतपुरा पुलिस ने दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। गौरतलब है कि 25/26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों ने डेरा बाबा राजपुरी गांव बाबा लदाना में घुसकर लाठी डंडों से महंत व उसके शिष्यों पर हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस बारे थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।